बिलासपुर में कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल

0
IMG-20250817-WA0268


बिलासपुर।

शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत का है, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *