पद्मिनी ज्वेलर्स सहित कई दुकानों में लगी आग

0

छत्तीसगढ़।
पॉवर हाउस रोड स्थित एस एस प्लाजा में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पद्मिनी ज्वेलर्स सहित कई दुकानों में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे दुकानों में रखा सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *