25 जनवरी को रायपुर में “मन की बात” एवं वीबी-जी-राम-जी पर सम्मेलन

0
IMG-20260120-WA0234

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 25 जनवरी को यहाँ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषक सभागार में मन की बात एवं वीबी-जी-राम-जी पर सम्मेलन आहूत किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके पश्चात वीबी-जी-राम-जी सम्मेलन का आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। यह आयोजन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें आत्मनिर्भर ग्राम, राष्ट्र निर्माण एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *