39 सह प्राध्यापकों को मिली पदोन्नति, बने प्राध्यापक; चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेशहेडलाइन

0
IMG-20251128-WA0237

राज्य के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ डॉक्टरों को प्रमोशन, कई जिलों में नई पदस्थापना भी

रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत 39 सह प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत चिकित्सकों को लेवल-18 वेतनमान में प्राध्यापक पद पर पदोन्नत किया गया है तथा उन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नई पदस्थापना भी दी गई है।
जारी आदेश में कम्युनिटी मेडिसीन, फोरेंसिक, फार्माकोलॉजी, एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिसीन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, सर्जरी, अस्थिरोग, दंतरोग, निश्चेतना, चर्म एवं रतिज रोग, शिशु रोग, बायोकेमिस्ट्री, रेडियोथेरेपी और थोरासिक सर्जरी सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नत चिकित्सकों में डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. अजय कुमार हलवाई, डॉ. शिक्षा जांगड़े, डॉ. रूपम गहलौत, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. रश्मि शरद चंद्र गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद्रवंशी, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. जयपात्र चंद्रवंशी, डॉ. त्रिभुवन कुमार साहू, डॉ. रेशु मल्होत्रा, डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. नितिन वले, डॉ. कुलदीप सिंह सांगा, डॉ. रश्मि नायक, डॉ. विनोद कोशले, डॉ. सुमन सुधा तिर्की, डॉ. देवप्रिय रथ और डॉ. राजीव रतन जैन समेत अन्य चिकित्सक शामिल हैं।
आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति स्वतः निरस्त मानी जाएगी तथा संबंधित अधिकारी आगामी तीन वर्षों तक पदोन्नति के लिए अपात्र रहेंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस निर्णय से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ डॉक्टरों को प्रमोशन, कई जिलों में नई पदस्थापना भी

रायपुर, 25 जून।

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत 39 सह प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत चिकित्सकों को लेवल-18 वेतनमान में प्राध्यापक पद पर पदोन्नत किया गया है तथा उन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नई पदस्थापना भी दी गई है।
जारी आदेश में कम्युनिटी मेडिसीन, फोरेंसिक, फार्माकोलॉजी, एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिसीन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, सर्जरी, अस्थिरोग, दंतरोग, निश्चेतना, चर्म एवं रतिज रोग, शिशु रोग, बायोकेमिस्ट्री, रेडियोथेरेपी और थोरासिक सर्जरी सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नत चिकित्सकों में डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. अजय कुमार हलवाई, डॉ. शिक्षा जांगड़े, डॉ. रूपम गहलौत, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. रश्मि शरद चंद्र गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद्रवंशी, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. जयपात्र चंद्रवंशी, डॉ. त्रिभुवन कुमार साहू, डॉ. रेशु मल्होत्रा, डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. नितिन वले, डॉ. कुलदीप सिंह सांगा, डॉ. रश्मि नायक, डॉ. विनोद कोशले, डॉ. सुमन सुधा तिर्की, डॉ. देवप्रिय रथ और डॉ. राजीव रतन जैन समेत अन्य चिकित्सक शामिल हैं।
आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति स्वतः निरस्त मानी जाएगी तथा संबंधित अधिकारी आगामी तीन वर्षों तक पदोन्नति के लिए अपात्र रहेंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस निर्णय से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *