ये शिक्षक तो सुधरने के बजाय गलती पर गलती कर रहा, भाजपा ने कार्रवाई के लिए डीईओ को लिखा पत्र
Balod.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का एक ऐसा शिक्षक जो सुधारने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्कूल में ही शराब पीता है। इसे लेकर उनको एक बार सस्पेंड भी किया जा चुका है। दूसरी बार तो उन्होंने हद कर दी।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। वो भी कोल्डिंक स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर लाए थे, ताकि किसी को शक न हो।
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने हेडमास्टर की गतिविधियों पर संदेह किया और उनकी तलाशी ली तो बोतल में थी शराब जिसे पी रहे थे।
बात दे कि सरजूराम ठाकुर पहले भी स्कूल परिसर में शराब पीते पकड़े जा चुके हैं, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था। फिर भी उनकी शराब की लत नहीं छूटी।
कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बीईओ को शिकायत करते हुए पत्र लिखा है। जिसमें शराबी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
