निगम कमिश्नर की अधिकारियों-कर्मचारियों को नसीहत, हर दिन सुबह 6.30 बजे फील्ड में निकलें

0
IMG-20250625-WA0280

आयुक्त ने कहा, बारिश में कहीं भी जल का भराव नहीं होना चाहिए, शहर साफ -सुथरा दिखना चाहिए ।

– मूल कार्यों में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर संबंधितों पर होगी कठोर कार्यवाही

रायपुर.

नगर निगम रायपुर के सभी वार्डों में मूलभूत कार्यों की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने बुधवार को निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा, सुबह 6.30 बजे फील्ड में हर दिन निकलें और सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, सडक व्यवस्था आदि निगम के मूल कार्यों को प्राथमिकता से करवाएं। बारिश में कहीं भी जल का भराव नहीं होना चाहिए। शहर साफ -सुथरा दिखना चाहिए। नाले- नालियों को कब्जा मुक्त करवाकर सफाई करवाए। सफाई बाधित होने पर तत्काल पाटे तोड़े जाए। अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण, अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाए। मूल कार्यों में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर संबंधितों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने बैठक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सामान्य सभा सभागार में ली। इस दौरान अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यूएस अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक सहित अधीक्षण अभियंता, नगर निवेशक, स्वास्थ्य अधिकारी, सभी उपायुक्त, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता उप अभियंता मौजूद थे। वार्डों में सफाई कर्मचारी शत-प्रतिशत उपस्थित हो आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा, वार्डों में सफाई ठेका कार्य में निर्धारित संख्या में शत-प्रतिशत ठेका सफाई कामगार काम पर फील्ड में उपस्थित होने चाहिए। जितने ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर आ रहे हैं उतने ही संख्या में सफाई ठेका कामगारों का वेतन निकलना चाहिए। साथ ही जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन के मुख्य मार्गों एवं वार्डो में भीतरी मार्गों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था सुधारे, जोन की टीम वार्ड में बारिश में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने मॉनिटरिंग कर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed