छत्तीसगढ़ में 25 साल से महिला मुख्य सचिव का इंतजार, इस बार जगी उम्मीदें

0
IMG-20250626-WA0034

  • सीएस की दौड़ में महिला आईएएस रेणु पिल्लै का नाम सबसे आगे
  • वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह हो रहे हैं सेवानिवृत्त ।
  • रायपुर.
    वर्तमान में देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और झारखंड में महिला शक्ति इन राज्यों के मुख्य सचिव का दायित्व बखूबी निभा रही है। छत्तीसगढ़ की बात करें, तो यहां पिछले 25 वर्षों से इसका इंतजार हो रहा है। इस बार दो महिला आईएएस के नाम मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल है। दोनों ही वरिष्ठ आईएएस है। ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सरकार वरिष्ठ महिला आईएएस को मुख्य सचिव का दायित्व दे सकती है। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में फिलहाल पांच वरिष्ठ आईएएस शामिल हैं। इसमें रेणु पिल्लै, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, अमित अग्रवाल और ऋचा शर्मा के नाम शामिल हैं।

वर्तमान मुख्य सचिव जैन इस माह होंगे सेवानिवृत्त

प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर सीएस अमिताभ जैन को कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा इस पर फिलहाल संशय के बादल छाए हुए है। क्योंकि नए सीएस की नियुक्ति को लेकर फिलहाल प्रशासनिक गलियारे में चर्चा तो रही है, लेकिन शासन स्तर पर अभी कोई कवायद शुरू नहीं हुई है।

सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का
बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल सबसे अधिक रहा है। भूपेश सरकार में उन्हें 1 दिसंबर 2020 को मुख्य सचिव बनाया गया। इसके बाद से अब तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर काबिज है। साय सरकार ने भी उनकी सादगी, सहज व्यवहार और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुख्य सचिव के पद पर ही बनाए हुए है।
25 साल के छत्तीसगढ़ में 12 मुख्य सचिव बनाए गए

25 बरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तक रहा।

छत्तीसगढ़ में कब कौन रहे मुख्य सचिव
अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
एसके मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
एके विजय वर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005

आरपी बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007

शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
पी.जॉय उम्मेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012

सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018

अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019

आरपी मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक
अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से अब तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *