महोत्सव के समापन समारोह में अव्यवस्था, महिलाओं से मारपीट और चेन स्नैचिंग की शिकायत

0

रामगढ़।

रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच महिलाओं के साथ मारपीट और चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित तीन महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।बताया जा रहा है कि समापन समारोह के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन भी झपट ली गई।घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना के बाद महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण महिलाओं को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *