साय सरकार ने निगम-मंडल, आयोग और बोर्डों में की नई नियुक्तियां, कई अहम पदों पर नाम तय

0
IMG-20260707-WA0425

ब्रेकिंग
रायपुर, 7 जुलाई। राज्य सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष – गौरीशंकर श्रीवास
सदस्य – देवशरण सेन
राज्य महिला आयोग
अध्यक्ष – डॉ. ममता साहू
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
अध्यक्ष – रामलाल चौहान
उपाध्यक्ष – वेदराम मनहरे
सदस्य – सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर, दयावंत धर बांधे
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष – आनंद निषाद
सदस्य – नेतराम निषाद
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर
अध्यक्ष – राजेश कुमार राजपूत
सदस्य – सुमन मुथा
शाकंभरी बोर्ड
अध्यक्ष – राजेंद्र नायक
सदस्य – बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल, प्रेम पटेल
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
अध्यक्ष – सुधीर गौतम
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
सदस्य – मनमथ नाथ शर्मा
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम
सदस्य – प्रसन्ना अवस्थी
रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए)
उपाध्यक्ष – डॉ. जे.पी. शर्मा
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
उपाध्यक्ष – किशोर महानंद
गौ सेवा आयोग
उपाध्यक्ष – आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज)
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
उपाध्यक्ष – मंगल दास ठाकुर
सरकार की इन नियुक्तियों को विभिन्न बोर्डों, आयोगों और निगमों के प्रशासनिक कामकाज को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्त पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित संस्थाओं में लंबित कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *