छत्तीसगढ़ के पांच बड़े शहरों में GST छापा, इस बार टीम ने फुटवेयर सेक्टर में मारा छापा

0
IMG-20250626-WA0145

छत्तीसगढ़ ।

राज्य की जीएसटी टीम प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों ताबड़तोड़ छापा मार कार्यवाही कर रही है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा शामिल हैसभी जगहों पर स्टेट GST की टीम ने छापा मारा है। विभाग ने इस बार विभाग ने वो सेक्टर चुना जो अब तक इस कार्रवाई से अछुता रहा है।अभी तक जीएसटी टीम की कार्रवाई ज्वेलरी, बिल्डर, टीएमटी बेचने वाले कारोबारियों पर होती थी। लेकिन पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में हो रही है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में छापा मारा।उक्त शहर के बड़े फुटवेयर व्यापारियों के यहां टीम ने छापा मारा है। ये कार्रवाई रिस्क पैरामीटर के आधार पर की गई है।

टीम को सूचना मिली थी टैक्स जमा नहीं करने की

जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि इस सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है। इस कारण से इस सेक्टर में टीम ने दबिश दी है। टीम दस्तावेज़ों की जांच कर रही है, इसके बाद जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *