प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में फिर चोरी, इस बार गार्ड चोरी करते सीसीटीवी में कैद
रायपुर।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार तो हद हो गई। वहां के सुरक्षा गार्ड चोरी की घटना को अंजाम देते दिखा।
जानकारी के अनुसार गार्ड की चोरी करते हुए की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वहां के एक डॉक्टर द्वारा वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में एसीआई के आईसीयू के सामने बने कॉरिडोर में कल रात 25 जून को रात को 12:00 एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा महिला मरीज के ब्लाउज के अंदर रखे पर्स और मोबाइल को चोरी करते हुए दिख रहा। अब सवाल उठता है कि जब अस्पताल की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड ही चोरी करेगा तो अस्पताल की सुरक्षा कैसे होगी। बता दे कि पिछले दिनों मेकाहारा की तीसरी मंजिल पर कारीडोर में सो रहे मरीज के परिजन का बैग चोरी हुई थी।
इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा
गार्ड की इस घिनौनी हरकत को सभ्य समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। एक महिला जो सो रही है उसके ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर पर्स निकालना कोई दरिंदा ही कर सकता है। ऐसे दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
