सफाई को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, इंदौर की तरह व्यवस्था होगी लागू : महापौर मीनल
रायपुर।
नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा, शहर की साफ सफाई को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। हमने इंदौर की साफ व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया है। अब राजधानी रायपुर में भी इंदौर की तरह ही सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसका रोड मैप तैयार कर पूरी तरह से अमल में लाया जाएगा। यह बात महापौर मीनल चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
महापौर ने कहा, हमारी सरकार ने सभी नगर निगम के महापौर और अधिकारियों को इंदौर की साफ सफाई का निरीक्षण के लिए भेजा था। हम सभी ने वहां स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने कहा, इंदौर में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हैं। हम रायपुर में भी स्वच्छता को लेकर लोगो को जागरूक करेंगे। निगम की टीम लगातार जागरूकता अभियान चलाएगी। इंदौर में कचरा क्लेशन का सिस्टम बहुत ही बढ़िया है । वहां छह चरणों में कचरा कलेक्शन किया जाता है। वहां के लोगों में इसे लेकर जागरूकता भी है। पूरी नाली भी वहां पूरी तरह से कवर्ड है। इसलिए लोग कचरा नाली में फेंक नहीं पाते है। हम रायपुर में भी इस तरह की व्यवस्था लागू करेंगे। एनजीओ के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा। कपड़े जो कचरे के रूप मिलता है, उसका भी निष्पादन अच्छे से इंदौर में किया जाता है। कवर्ड नालियों से स्वच्छता का बहुत ही अच्छा संबंध है। नाली जाम नहीं होगी।
Rrr केंद्र होगा हर जोन में
इंदौर की तरह रायपुर में भी RRR सेंटर प्रमुखता से शुरू किया जाएगा। इससे भी स्वच्छता में सुधार आएगा। सभी 10 जोन में चालू किया जाएगा।
रामकी की गाड़ी की मॉनिटरिंग होगी
महापौर मीनल ने कहा, कचरा कलेक्शन करने वाली रामकी की गाड़ी की मॉनिटरिंग की जाएगी। हर वार्ड में लोग तैनात किए जाएंगे। इंदौर में इस तरह की व्यवस्था है।
