नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 13 निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू

0



राज्य शासन ने संबंधित कलेक्टरों को बनाया प्राधिकृत अधिकारी, आरक्षण प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश


रायपुर, 9 जुलाई।

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 13 नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को वार्ड आरक्षण की कार्रवाई के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर संचालनालय को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित निकायों में निर्धारित वार्ड संख्या के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय क
इन नगरीय निकायों में होगी वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया
नगर निगम बीरगांव (रायपुर)
नगर निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद जामुल (दुर्ग)
नगर पंचायत मारो (बेमेतरा)
नगर पालिका परिषद खैरागढ़
नगर पालिका परिषद सारंगढ़
नगर पंचायत प्रेमनगर (सूरजपुर)
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा (कोरिया)
नगर पंचायत नरहरपुर (उत्तर बस्तर कांकेर)
नगर पंचायत कोंटा (सुकमा)
नगर पंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम (बीजापुर)।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इन नगरीय निकायों में चुनावी तैयारियां भी तेज होने की संभावना है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ेगी तथा चुनावी समीकरण भी स्पष्ट होने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *