रायपुर में बोले देवकीनंदन ठाकुर- “कुछ बड़ा होने वाला है, इसलिए राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर प्रधानमंत्री मौन हैं”

0
IMG_20260712_102126_767




‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सनातन बोर्ड, धर्मस्थलों के प्रबंधन और समसामयिक मुद्दों पर रखी बेबाक राय


रायपुर।

श्रीमद्भागवत कथा के लिए रायपुर पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में राम मंदिर चढ़ावा विवाद समेत कई समसामयिक विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि “कुछ बड़ा होने वाला है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अभी मौन हैं।” उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि भगवान के नाम पर आने वाली श्रद्धालुओं की धनराशि पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से उपयोग होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि धर्मस्थलों के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है तथा लंबे समय से सनातन बोर्ड के गठन की मांग भी इसी उद्देश्य से की जा रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन, सनातन धर्म की वर्तमान चुनौतियों, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भूमिका पर भी विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का माध्यम है और धार्मिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, जांच पूरी होने से पहले किसी पर अंतिम निष्कर्ष निकालना भी उचित नहीं होगा।
रायपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए राष्ट्रीय, धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तार से अपनी राय रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *