रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 33 जुआरी गिरफ्तार

0
IMG_20260720_155249_311


90 लाख रुपये कीमत की 7 कारें, ₹57,140 नकद, 5 गैस लाइट और जुआ सामग्री जब्त


छाल पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की कार्रवाई
रायगढ़।

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में रायगढ़-कोरबा सीमा से लगे ग्राम धसकामुड़ा में संचालित एक बड़े जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि धसकामुड़ा में बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर छाल पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 90 लाख रुपये मूल्य की 7 चारपहिया वाहन, 57,140 रुपये नकद, 5 गैस लाइट तथा खुडखुडिया जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। जब्त किए गए वाहनों और सामान को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *