छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी तेज, समिति की पहली बैठक आज; शीतकालीन सत्र में विधेयक लाने की तैयारी

0

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यूसीसी के प्रारूप और विभिन्न पहलुओं पर विचार के लिए डॉ. रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की पहली बैठक आज आयोजित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यूसीसी को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और समिति की अनुशंसाओं के आधार पर आवश्यक विधायी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय के अनुसार, समिति विभिन्न सामाजिक, कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें तैयार करेगी।

इन सिफारिशों के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार के इस कदम को छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद यूसीसी के स्वरूप और उसके प्रावधानों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed