मुख्यमंत्री आज जिला पंचायतों के सीईओ की लेंगे समीक्षा बैठक

0
IMG-20260707-WA0270


SIRD कैंपस, नया रायपुर में सुबह 10 बजे से होगी बैठक, मंत्रालय में भी रहेंगे आरक्षित


रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार का कार्यक्रम प्रशासनिक बैठकों पर केंद्रित रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:00 बजे SIRD कैंपस, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक SIRD परिसर में राज्य के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), जिला पंचायत की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 11:00 बजे SIRD परिसर से रवाना होकर 11:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
प्रशासनिक दृष्टि से आज की समीक्षा बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जिला पंचायतों के कार्यों और ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *