भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी के अस्पताल में चल रहा इलाज

0
IMG-20260617-WA0303




कमर और हाथ में आई चोट, चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा
रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में उनके कमर और हाथ में चोटें आई हैं।
डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बताया जा रहा है कि हादसा यात्रा के दौरान हुआ। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी किरण देव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
फिलहाल चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *