छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले तीन घंटे में मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

0


सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील


रायपुर।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रायपुर ने शनिवार सुबह प्रदेश के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान इन जिलों में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। यह चेतावनी सुबह 4:00 बजे जारी की गई, जो सुबह 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *