NH-49 पर मौत का कहर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

0
IMG_20260807_140655_482



जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र में तरौद चौक के पास दर्दनाक हादसा, घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया


जांजगीर-चांपा।

जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तरौद चौक के पास बाइक सवार तीन युवक जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए NH-49 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *