अब GST विभाग में थोक में ट्रांसफर, 200 से अधिक अधिकारी हुए इधर से उधर
rapiur.
राज्य शासन के विभागों पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफर की बारिश हो रही है। स्वास्थ्य, पुलिस, वित्त के बाद जी एस टी विभागों शुक्रवार को थोक ट्रांसफर की सूची जारी हुई है। आदेश के मुताबिक 200 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। जिसमें 150 से अधिक अधिकारी ऐसे है जो एक ही जगह पर पांच साल से अधिक समय से जमे हुए थे।




