वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा रविवार को भारत माता चौक शंकर नगर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक मशाल रैली निकालकर कार्यालय के समीप वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी सहित भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया गया। यह अपमान पूरे देश का है। इस गीत को हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए गाया था। कांग्रेस के मूल स्वभाव में ही है देश का अपमान करना। गांधी खानदान और खरगे यह न भूलें कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम् सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अंश है। उन्होंने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या दीपक बैज भी इसका समर्थन करते हैं? ऐसे तो इनके अंदर बहुत देश के प्रति भावना दिखाते हैं पर राष्ट्रगीत के अपमान के समय कहाँ गायब हो गए हैं?
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि हमें इन कांग्रेसियों को बताना है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की क्या अहमियत है? राष्ट्रगीत हो या देश का कोई मुद्दा हो अगर देश का अपमान होगा तो भाजपा को हमेशा देश के सम्मान में खड़े देखोगे और कांग्रेस के विरोध में। भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी और जब तक कांग्रेस नेतृत्व माफी नहीं मांगेगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
