छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

0
file_00000000ca54821198bcc9d1f0cda13d


नवा रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के विभागों और पदस्थापन में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार सोनमणि बोरा, IAS (1999) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, नगरीय शासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं आर. संगीता, IAS (2005) को नगरीय शासन एवं विकास विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
भुवनेश यादव, IAS (2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, IAS (2011) को कांकेर कलेक्टर पद से हटाकर संचालक, नगरीय शासन एवं विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
नागरिक आपूर्ति निगम में भी बदलाव
भोसकर विलास संदिपान, IAS (2011), अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनके द्वारा प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद इफ्फत आरा, IAS (2012), विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
रिमिजियुस एक्का, IAS (2011) को संचालक, नगरीय शासन एवं विकास से हटाकर विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
रणबीर शर्मा, IAS (2012) को संचालक, समाज कल्याण से हटाकर कलेक्टर, गरियाबंद बनाया गया है। वहीं जगदीश सोनकर, IAS (2013) को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
कुंदन कुमार, IAS (2014) को मुंगेली कलेक्टर से स्थानांतरित कर कलेक्टर, कांकेर बनाया गया है। अमृत विकास तोपनो, IAS (2014) को सक्ती कलेक्टर से हटाकर कलेक्टर, मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जयश्री जैन, IAS (2016) को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित कर कलेक्टर, सक्ती बनाया गया है।
तुलिका प्रजापति, IAS (2016) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर से हटाकर कलेक्टर, कबीरधाम बनाया गया है। भगवान सिंह उइके, IAS (2016) को गरियाबंद कलेक्टर पद से हटाकर संयुक्त सचिव, सामान्य शासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
हिना अनिमेष नेताम, IAS (2016) को वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोपाल वर्मा, IAS (2016) को कबीरधाम कलेक्टर से स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर, IAS (2019) को वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तनुजा सलाम, IAS (2019) को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से हटाकर कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।
मंत्रालय से लेकर पर्यटन तक जिम्मेदारियां बदलीं
रोमा श्रीवास्तव, IAS (2020) को उप सचिव, मंत्रालय से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा बनाया गया है। आकांक्षा शिक्षा खलखो, IAS (2020) को नारायणपुर जिला पंचायत CEO से स्थानांतरित कर उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग बनाया गया है। उन्हें खेल एवं युवा कल्याण संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
लीना कोसम, IAS (2020) को लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग बनाया गया है।
वहीं सौमिल रंजन चौबे, IAS (2021) को उप सचिव, कृषि विभाग से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के असंवर्गीय पद को IAS के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किए जाने का भी उल्लेख है।
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, IAS (2021) को अपर कलेक्टर, नारायणपुर से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, बिलासपुर बनाया गया है। वहीं विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006), प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को तत्काल प्रभाव से वापस कर दी गई हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल से राज्य में नगरीय प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, पर्यटन, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। शासन ने सभी अधिकारियों को आदेशानुसार नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *