धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी का छापा, कस्टम मिलिंग मामले में जांच जारी
धमतरी।
कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह उनके घर पहुंची और दस्तावेजों सहित विभिन्न रिकॉर्ड की जांच शुरू की।बताया जा रहा है कि कस्टम मिलिंग से जुड़े मामले में आर्थिक लेनदेन और कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान ईडी के अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल कर रहे हैं।ईडी की टीम की कार्रवाई फिलहाल जारी है। जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में ईडी की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।कस्टम मिलिंग से जुड़े इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पहले भी राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा होती रही है। अब रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर ईडी की कार्रवाई के बाद इस मामले ने एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।
