कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाल का हार्ट अटैक से निधन, फैंस गहरे सदमे में

0
IMG-20250628-WA0080

रायपुर।

बॉलीवुड के एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। उनकी मौत ने टेलीविजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। उनके फैंस भी इस खबर से गहरे सदमे में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शेफाली को शुक्रवार रात उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इन सबके बीच शेफाली की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


शेफाली की आखिरी पोस्ट वायरल, फैंस को कर गई भावुक


‘कांटा लगा’ फेम शेफाली की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शेफाली डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स और वर्टिकल शिमर डिटेल्स वाले फ्लेयर्ड बॉटम्स आउटफिट में नजर आ रही हैं। स्टूडियो की शाइनी लाइट्स के नीचे आत्मविश्वास से पोज देती शेफाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “ब्लिंग इट ऑन बेबी”, जो अब उनके फैंस के दिलों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *