पीएम आवास में गड़बड़ी, कलेक्टर बोले – जांच के बाद होगी कार्रवाई

0
IMG-20250628-WA0126

कवर्धा।

जिले के पांडातराई नगर पंचायत में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकान में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से हितग्रहियों ने की है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच शुरू करा दी है। वहीं इस मामले में जिस पार्षद पर आरोप लगा है उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। पार्षद प्रदीप जायसवाल का कहना है कि किसी की जमीन पर पीएम आवास नहीं बना है। लोगो ने छवि धूमिल करने बेतुका आरोप लगा कर शिकायत की है।

ये है शिकायत

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 के कांग्रेसी पार्षद प्रदीप जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने हितग्राही के नाम से आवेदन कर आवास अपने पत्नी सरिता जायसवाल के नाम करवाने और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। कलेक्टर को शिकायत करने वालो में सागर कोरी, पुष्पेंद्र पटेल और जसबीर सलूजा सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल है। इन्होंने ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासी की जमीन पर बना लिया पीएम आवास?शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, पार्षद प्रदीप जायसवाल ने वार्ड 4 के एक गरीब आदिवासी परिवार की कृषि भूमि (खसरा नंबर 400/1, रकबा 0.03 हेक्टेयर) को आपसी बिक्री बताकर हड़प लिया, जबकि जमीन असल में चंदूलाल और सुंदरबाई के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पार्षद ने अपनी पत्नी के नाम पर करा लिया है। जिससे गरीब हितग्राही को उसका हक नहीं मिल पाया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास का उपयोग शराब सेवन और चखना सेंटर के रूप में किया।

कलेक्टर ने लिया आवेदन, जांच जारी

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने फिलहाल शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *