विभाग में 9 IFS अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी
नवा रायपुर, 21 अगस्त 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी हुआ है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- सौरभ सिंह ठाकुर (2017) — उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पदस्थ।
- दिनेश कुमार पटेल (2018) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पदस्थ।
- गणेश यू.आर. (2019) — उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी।
- अभिनव कुमार (2021) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पदस्थ।
- एस. नवीन कुमार (2022) — संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पदस्थ।
- गौतम पादीभर (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर पदस्थ।
- सुश्री श्वेता कंबोज (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पदस्थ।
- सुमेध संजय सुरवणे (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पदस्थ।
- तन्मय कौशिक (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल, रायगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ।
श्टायलो मंडावी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति
आदेश में सुश्री स्टायलो मंडावी (2011), प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के संबंध में भी निर्देश जारी किया गया है। उम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से सुश्री मंडावी को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभार से मुक्त किया जाएगा।
शासन की ओर से आदेश विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
