मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, गांवों में विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर/जशपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 अगस्त 2026, गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसेई और ग्राम गारीघाट में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास बगिया से कार द्वारा जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के लिए रवाना होंगे। लगभग 11:30 बजे वे ग्राम केरसेई पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक ग्राम केरसेई में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे ग्राम केरसेई से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे ग्राम गारीघाट पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 से 1:15 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे ग्राम गारीघाट से रवाना होकर 1:20 बजे महतारी सदन, ग्राम गारीघाट पहुंचेंगे।
महतारी सदन में दोपहर 1:20 से 1:50 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे कार द्वारा ग्राम गारीघाट से रवाना होंगे और दोपहर 2:30 बजे हेलिपैड खेल मैदान, पड़रीपानी पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:40 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 3:45 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और लगभग 3:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की सौगात देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्राम केरसेई और गारीघाट में होने वाले लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
