छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 अभियंताओं के तबादले, नई पदस्थापना के आदेश जारी

0


रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभागीय अभियंताओं के तबादले करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सिविल एवं विद्युत/यांत्रिकी संवर्ग के कुल 15 अभियंताओं को विभिन्न संभागों और कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। इनमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
जल संसाधन विभाग के उप सचिव रवी मेढेकर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। तबादलों के तहत बिलासपुर, रायपुर, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर, जशपुर, कसडोल, धमतरी, कवर्धा, दुर्ग, जगदलपुर, गरियाबंद, बेमेतरा और कोटा सहित विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

  1. भरत कुमार — अनुविभागीय अधिकारी, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान जल संसाधन उपसंभाग, जगदलपुर को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  2. संदीप धवन — प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, रायपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, गरियाबंद।
  3. हीरा लाल साहू — अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-1, आदमाबाद, जिला बालोद से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, बेमेतरा।
  4. बृजमोहन चौहान — अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन निर्माण उपसंभाग, बिलासपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कोटा, बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *