गुण्डरदेही के dundera गांव में हुआ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, अतिरिक्त कमरा निर्माण का भी हुआ भूमि पूजन
Gunderdehi.
इन दिनों शहर से लेकर गांवों के स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव जोर शोर से चल रहा है। गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र में भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हर स्कूल शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्य क्रम में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और ब्लॉक के शिक्षक और अधिकारी भी शामिल हो रहे है। शनिवार को गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा (नवागांव)में शाला प्रवेश उत्सव एवं गुरेदा शाला प्रवेश उत्सव का कार्य क्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर थे।

इस दौरान स्कूल अतिरिक्त कमरा निर्माण का भूमि पूजा जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त कमरा निर्माण 8 लाख और 10 लाख रुपए लाइब्रेरी सेटअप में शामिल है।
