Irctc की भारत गौरव ट्रेन, भारत की दिव्य यात्रा पर निकलें
रायपुर।
आईआरसीटीसी ने भारत गौरव ट्रेन शुरू की है। इसमें लोगों को दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा कराई जाएगी। इस लिए इच्छुक लोग तत्काल इस ट्रेन में अपना टिकट बुक कराए और इस दिव्य यात्रा का आनंद लें। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण भारत यात्रा 27 जुलाई 2025 को भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन पर पठानकोट कैंट स्ट्रेशन से शुरू होने वाली 12 दिवसीय रेल यात्रा है।

यह पवित्र यात्रा भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थानों पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। तीर्थयात्रा यात्रियों तिरुपति-रामेश्वरम-मदुरई-कन्माकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी ।
यहां से है बोर्डिंग सुविधा
इस ट्रेन में भागलपुर, जसीडिह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, रोउरकेला, झारसुगुडा चाम्पा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट शामिल हैं।
अवधिः
11 रातें / 12 दिन
प्रस्थान तिथि: 27 जुलाई, 2025 |
वापसीः 07 अगस्त 2025
श्रेणियां:
स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) 640 सीट
3AC (स्टैंडर्ड) – 70 सीट
किफायती पैकेज दरें (जीएसटी सहित):
इकोनॉमी क्लासः ₹22,760/- प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड क्लासः ₹39,990/- प्रति व्यक्ति
पैकेज में क्या शामिल है:
कन्फर्म ट्रेन टिकट
भोजन (चाय, नाश्ता, लंच, डिनर) डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकोनॉमी के लिए नॉन-एसी; स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास के लिए एसी) बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा (इकोनॉमी और स्टैंडर्ड क्लास के लिए नॉन-एसी; कम्फर्ट क्लास के लिए एसी) ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्ट्राफ (बुनियादी दवाइयों सहित) यह यात्रा आराम और सुरक्षा के साथ कई तीर्थों के दर्शन और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने का एक अद्वितीय मौका प्रदान करती है वो भी किफायती कीमत पर। सीटें सीमित हैं और मांग अधिक है आज ही अपनी बुक करवाएं ।
बुकिंग एवं विवरण के लिए :
www.irctctourism.com पर जाएँ
या कॉल करें: 8595937711, 7980027519,
8595937726,7003125135,6290861600,6290861577 आप IRCTC के कोलकाता और रांची कार्यालय (या अधिकृत एजेंटों) के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।
