मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम, सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल
इंडोर स्टेडियम में शाम 3:40 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, रात 9:45 बजे सिविल लाइंस निवास लौटें
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 22 अक्टूबर को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दिनभर एयरपोर्ट, लोकभवन और मुख्यमंत्री निवास के बीच आवाजाही के साथ उनका प्रमुख कार्यक्रम शाम को इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 2:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 3:15 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे प्रस्थान करने के बाद शाम 3:40 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।
युवा प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल
इंडोर स्टेडियम में शाम 3:40 बजे से 4:50 बजे तक सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम में युवाओं और सेवा से जुड़े विषयों पर केंद्रित आयोजन होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे और 5:10 बजे वहां से रवाना होंगे। शाम 5:40 बजे वे नया रायपुर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर पहुंचेंगे। यहां रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर से रवाना होकर रात 9:45 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।
