मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू

0
IMG-20261027-WA0092



सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा मंथन, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मंत्रिपरिषद के स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। सरकार की ओर से बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी सामने आने के बाद उनके प्रभाव और क्रियान्वयन की तस्वीर स्पष्ट होगी।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *