रायगढ़ : शो रूम से खरीदी बाइक, पेट्रोल डलवाते समय लगी आग

0
Screenshot_20250702-122423_WhatsApp

रायगढ़।

शहर में एक नए बाइक में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने बुधवार को नई बाइक खरीदी। शो रूम से लेकर सीधे पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां वे नई बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। यह घटना रायगढ़ जिले के खरसिया की है। खरसिया के सेवकराम फ्लूल्स पेट्रोल पंप पर घटी। जैसे ही युवक ने पेट्रोल डलवाया, बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने बिना देर किए जलती हुई बाइक को पंप एरिया से दूर खींचा, जिससे आग पेट्रोल डिस्पेंसर या अन्य वाहनों तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझाने नाम नहीं लें रहा था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *