उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने काग्रेस पर किया हमला, कहा, भाजपा के शिविर को कांग्रेस नहीं समझ सकती
रायपुर।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फिर से कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। अपने निवास कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को कांग्रेस कभी नहीं समझ सकती। क्योंकि कांग्रेस सिर्फ एक व्यक्ति की पार्टी है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ अनाचार और अत्याचार की घटना हो रही है । ममता बैनर्जी से कानून व्यवस्था संभल पा रही है।
राज्य में कांग्रेस शासन में हुए शराब घोटाले पर कहा, राज्य में सिंडिकेट बनाकर 2100 करोड़ का शराब घोटाला हुआ था । इस घोटाले के आरोपी अभी जेल की सलाखों के पीछे है। मुख्य सरगना जमानत पाने के लिए छटपटा रहा है।
