मौसम : प्रदेश के कई जिलों में तीन घंटे के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी

0
IMG-20250630-WA0103

 
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक और 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर, में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
इस द्रोणिका के कारण होगी बारिश
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सीधी, छयबासा, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।
एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण झारखंड के उपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।
एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ होते हुए 0.9 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।
प्रदेश में कल दिनांक 03 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है ।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की सम्भावना है ।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है तथा बस्तर संभाग के दक्षिणी जिले में संभावना है ।

ज्वॉइन व्हाट्सएप ग्रुप 👇

https://chat.whatsapp.com/KEH0QU2uen89L6084zFMD0?mode=ac_c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *