गुण्डरदेही से धमतरी मार्ग पर मवेशियों का जमघट, वाहन चालको की बढ़ी मुसीबत
मिथलेश साहू, ( 86299 62663) गुण्डरदेही।
बालोद जिले के तहसील गुण्डरदेही से धमतरी मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में सड़कों पर मवेशियों की धमा चौकड़ी से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण मवेशी मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को शाम होते खुला छोड़ देते है। और मवेशी प्रमुख सड़क पर आकर घूमते रहते है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक कई बार दुर्घटना के शिकार हो जाते है।

हो चुका है कई बार हादसा
गांवों के लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा हादसा शाम होते ही होता है। क्योंकि पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। ऐसे में वाहन चालक को दूर से मवेशी दिखाई नहीं देते और हादसे का शिकार हो जाते है। ग्राम पंचायत द्वारा मवेशी मालिकों को समझाइश देने के बाद भी इसका कोई असर नहीं पड़ता है।
24 घंटे गुजरती है भारी गाड़ी
बता दे इस मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती। क्योंकि यह मार्ग सीधे दुर्ग, धमतरी, बालोद को कनेक्ट करती है। साथ ही तहसील मुख्यालय को जोड़ने के कारण गांव वालो का तहसील आना जाना लगा रहता है। ऐसे में लोगो को वाहन चलाने भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मवेशी मालिकों पर लगाया जाए भारी जुर्माना
लोगो का कहना है जो लोग अपने मवेशियों को खुला छोड़ते है उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाना चाहिए, ताकि शाम को घर में बांधकर रखे। ताकि सड़कों पर मवेशियों का जमघट न लगे।
