गुण्डरदेही में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

0
IMG-20250704-WA0141

गुण्डरदेही ।

रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना अभी हाल 11.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11.30 बजे बालोद की तरफ ट्रेन का इंजन गुण्डरदेही से होकर गुजर रहा था। जैसे इंजन रेलवे स्टेशन क्रॉस किया वैसे ही एक युवक इंजन के सामने कूद गया। मौके पर तत्काल मौत हो गई। इंजन के गुजरने के बाद लोगो को घटना की जानकारी लगी। तो देखने वालो की भीड़ लग गई।

स्टेशन के अधिकारियों ने तत्काल गुण्डरदेही पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर लिखने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *