पाकिस्तानी हैकर ने की दुर्ग विवि की वेबसाहट हैक
रायपुर.
हेमचंद यावद विश्वविद्यालय की बेवसाइट हैक हो गई है। हैक पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैकर ने की है। बेवसाइट हैक होने की जानकारी गूगल में वेबसाइट में सर्च करने के बाद दिखाई जा रही है। विश्वविद्यालय की बेवसाइट हैक होने के बाद विवि प्रबंधन ने इसकी सूचना साइबर ब्रांच को सूचना दे दी है। इसकी जांच की जा रही है। वेबसाइट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, वेबसाइट हैक होने से विवि से जुड़े छात्र-छात्राओं को फार्म भरने व अन्य दस्तावेजों के लिए ऑन लाइन फार्म भरने में काफी परेशानी हो रही है।
वायरल हो रहा स्क्रीन शॉट
दुर्ग विवि की वेबसाइट होने का स्क्रीन शाट भी काफी वायरल हाे रहा है। लोग ने विवि की वेबसाइट अपने परिचितों को वेबसाइट न खोलने की नसीहत दे रहे हैं। ताकि किसी साइबर क्राइम में न फंस जाए।
