भाजपा का चिंतन शिविर का दूसरा दिन, सुबह नेताओं ने किया योग, आज इन विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर.
भाजपा के चिंतन शिविर में दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर प्रदेश के मंत्रियाें,सांसदों, विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री सहित नेताओं ने एक घंटे तक योगा अभ्यास किया। अब इसके बाद जलपान करने के बाद सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न विषयों पर नेताओं द्वारा मंत्रियों, सांसदों और विधायकाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के शिमला में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नेताओं से स्पष्ट कहा कि जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं का निराकरण करें। साथ ही छवि ऐसे बनाएं कि कोई भी आपकी छवि पर आंच न उठाएं। खासकर विरोधी पार्टियों के नेताओं से सावधान रहें। भ्रष्टाचार की शिकायतें किसी भी नेता की नहीं आनी चाहिए।
