जनसेवा भाजपा का मूलमंत्र : तावड़े

0
bjp jila

रायपुर.

भाजपा शहर जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, जनसेवा भाजपा का मूलमंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। वे लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए मुस्तैदी से कार्य करते हैं और उनका निराकरण करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने देश के चहुमुखी विकास की परिकल्पना को साकार करने रात दिन कार्य किया है। आज इसके सार्थक परिणाम धरातल पर दिखते हैं। सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के पीछे के उद्देश्य को समझते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूर्णतः ईमानदारी से निर्वहन करने से आपके स्वयं के राजनीतिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और साथ ही साथ पार्टी को भी जड़ तक गहरी मजबूती प्रदान करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश भाजपा के 3 दिवसीय सांसद , विधायक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे थे। यहां से वे मैनपाट गए। राजधानी रायपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विवेकानन्द विमानतल पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिला जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, दीपक म्हस्के, अशोक पाण्डे,अमरजीत छाबड़ा,अकबर अली,ललित जयसिंग,संजय तिवारी, सुभाष अग्रवाल,तुषार चोपड़ा,राजीव मिश्रा,हरीश सिंह ठाकुर,राजकुमार राठी,विशाल भूरा, जितेंद्र गांडेचा, दलविंदर बेदी,सचिन मेघानी,केदार धनगर, चैतन्य टावरी, मनीष नागौड़े, दिनेश तिवारी, भीमवंत निषाद, अनामिका जैन, कृतिका जैन गायत्री नौरंगी महेंद्र खोडियार आनंद अग्रवाल, रमेश मिरघानी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *