कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, घर के बारे में ली जानकारी
मुंबई.
पुलिस मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पहुंचकर पूरे घरे की तलाशी लेकर सुरक्षा आदि की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार पुलिस शुक्रवार को ओशिवारा इलाके की उस बिल्डिंग का दौरा किया जहां कॉमेडियन कपिल शर्मा रहते हैं। यह कार्रवाई कनाडा में उनके नए रेस्टोरेंट पर फायरिंग की घटना के बाद हुई। ओशिवारा पुलिस थोड़ी देर के लिए कपिल शर्मा के घर पहुंची थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम का मकसद कपिल के घर का पता कन्फर्म करना था।
अधिकारी ने कहा, “पुलिसकर्मीओशिवारा की DLH एनक्लेव बिल्डिंग पहुंचे। पता सही होने के बाद टीम कुछ देर में लौट गई।” अधिकारी ने कहा कि कपिल की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई और न ही उनका बयान लिया गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कपिल की सुरक्षा में कौन सी एजेंसी है, कितने गार्ड्स हैं, ऐसी तमाम जानकारी जुटाई।
हालांकि, सूत्रों का ये भी कहना है कि गोरेगांव फिल्म सिटी में स्थित कपिल शर्मा के शूट सेट पर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और मुंबई सिक्योरिटी फोर्स की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
फायरिंग के बाद ‘कैप्सकैफे’ का बयान आया सामने
वहीं, फायरिंग की घटना के बाद आज पहली बार कैप्स कैफे की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। कैफे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया, “हमनेकैप्स कैफे खोला था ताकि स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी, कम्युनिटी और खुशी ला सकें। इस सपने में हिंसा का दखल होना दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे।”
