तहसीलदार को पत्र : आवेदनों का समय पर नहीं हो रहा निराकरण
गुंडरदेही .
तहसील अंतर्गत लोकसेवा केंद्र के संचालकों ने तहसीलदार को पत्र लिखकर जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र का शीघ्र करने की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू हो चुका है। स्कूलों में पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। पालकों द्वारा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोकसेवा केंद्र में ऑन लाइन आवदेन किया गया है। जिसका समय पर निराकरण नहीं हो रहा है। इससे कई बार लोकसेवा केंद्र संचालक और आवेदन करने वाले पालकों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही छात्र समय पर स्कूल में उक्त प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं।
इसलिए ऑन लाइन बनने वाले जाति, आय और निवास प्रमाण का निराकरण समय पर किया जाए, ताकि पालकों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।
