सावन के मड़ई 2025 : महिलाओं ने दिखाई गेड़ी,रस्सी कूद और टायर गेम में दम

0
savan


रायपुर.

सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित 11वां‘सावन के मड़ई2025’ आज रायपुर के अभिनंदन पैलेस में पूरे पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंगों और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ी परंपरा और उत्सवधर्मिता का एक जीवंत उदाहरण रहा। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष दीप्ति दुबे के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद नीलिमा शर्मा और मोनिका मिश्रा द्वारा अतिथियों को मेमेंटो प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। खेल आयोजनों का संचालन गुंजन शर्मा एवं नेहा शर्मा के नेतृत्व में हुआ। मंच से आरजे अनिमेष ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील और प्रासंगिक विषय पर एक संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित वक्तव्य दिया। वहीं ‘सावन क्वीन प्रतियोगिता’ की निर्णायक के रूप में अंकिता शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। अंत में, परिषद के सचिव सौरभ तिवारी ने सभी आगंतुकों और सहभागियों का आभार प्रकट किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सक्रिय सदस्यों—दीप्ति दुबे, नीलिमा शर्मा, मोनिक मिश्रा, गुंजन शर्मा, सुभाष तिवारी, सौरभ तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, आये दुबे, आरजे अनिमेष, सागर, मनीष तिवारी, जिनेन्द्र, माया दीवान और सुषमा शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

संरक्षक डॉ. अशोक भट्टर, सचिव सौरभ तिवारी तथा अध्यक्ष दीप्ति दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न यह उत्सव सावन की पारंपरिक गरिमा को समकालीन संदर्भ में जीवंत करता नजर आया। पारंपरिक खेलों में महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।

खेल ये रही विजेता

रस्सी कूद प्रतियोगिता

– प्रियंका तिवारी

– जे. पदमा

गिल्ली डंडा

– ज्योति शुक्ला

– लता साहू

गेड़ी दौड़

– अनीता देवांगन

– अनिमेष शुक्ला

टायर दौड़ प्रतियोगिता

– कौशल्या

चम्मच दौड़

– सपना शर्मा

– नीलिमा मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed