लालू और तेजस्वी यादव ने बिहार को बर्बाद किया : साव
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर सियासी हमला बोला है। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए साव ने कहा, “तेजस्वी यादव और लालू यादव ने जिस तरह बिहार को बर्बाद किया है, उसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी। लालू यादव और तेजस्वी यादव की सरकार में कैसे बिहार में जंगलराज चलता था, कैसे लूटपाट होती थी, कैसे माफिया राज चलता था। इसे बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती।
नीतीश के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा
साव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लगातार बिहार की दशा और दिशा बदलने का काम कर रही है… निश्चित तौर पर बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है