सेंट्रल जेल में बंद कवासी लखमा से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने की मुलाकात

0
IMG-20250619-WA0244
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सेंट्रल जेल, बोले- सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रही

– जेल में बंद कवासी लखमा और विजय भाटिया से की मुलाकात
रायपुर. राज्य के चर्चित शराब घोटाले में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत ठीक नहीं है। इनसे मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को सेंट्रल जेल गए। जहां उन्होंने कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की। दोेनों के अस्वस्थ्य होने पर उन्होंने चिंता भी जताई।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराने आरोप लगाया। उन्होंने कहा, समय बदलते देर नहीं लगता। सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही। जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय है।
ईडी ने कांग्रेस भवन और लखमा की संपत्ति को किया है अटैच
बता दें कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति को अटैच किया है। साथ ही उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति भी अटैच की है। ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है उनमें सुकमा में बना कांग्रेस का राजीव भवन भी शामिल है। लखमा फैमिली की साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति और सुकमा कांग्रेस दफ्तर की 68 लाख की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। कुल मिलाकर शराब घोटाले में कुल 6 करोड़ 15 लाख 75000 की संपत्ति को अटैच किया गया है।
मोटा कमीशन लेने के आरोप में जेल में है लखमा
कवासी लखमा को ईडी ने शराब घोटाले में कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले कवासी लखमा और उनके बेटे से ईडी ने लंबी पूछताछ की थी। ईडी ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद घोटाले में अवैध रुप से की गई कमाई और उससे खरीदी गई संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी की जांच में कवासी लखमा पर 72 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का भी आरोप लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *