सेंट्रल जेल में गैंगवार, कांग्रेस नेता सहित दो पर ब्लेड से हमला

0
central jail

रायपुर.

सेंट्रल जेल में गैंगवार से जेल प्रशासन में हड़कंपमच गया है। कैदियों के बीच हुए विवाद में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे समेत दो लोगों पर साई नामक युवक ने ब्लेड से हमला किया है। इस हमले में आशीष शिंदे को गंभीर चोटें आई है, उनका मेकाहारा अस्पताल इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी है। शिंदे के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है।

बता दें कि बीते सप्ताह भी साहिल और सोहेल नामक कैदियों ने कटनी मारकर केंद्रीय जेल में वारदात को अंजाम दिया था। लगातार इस तरह के वारदात से सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *