रायपुर शहर छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार शहर बनने पर जमकर की आतिशतबाजी,मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

0
nigam 1

रायपुर.

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25-रायपुर शहर के देश का चौथा सबसे स्वच्छ शहर और गार्बेज फ्री सिटी में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर बनने पर नगर निगम के अधिकारियो-कर्मचारियों ने जमकर खुशियां मनाई। सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने आतिशबाजी, केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने शास्त्री बाजार में जमकर जश्न मनाया।

सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने रायपुर के देश में सबसे स्वच्छ चौथा शहर और रायपुर शहर के गार्बेज फ्री सिटी में छत्तीसगढ़ राज्य में पहला 7 स्टार शहर बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव सहित राजधानी शहर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, धमतरी जिला कलेक्टर तत्कालीन रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, नगर निगम के सभी 70 वार्ड पार्षदों, नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता, विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, प्रीति सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन के सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश कडु, सभी जोन कमिश्नरों, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, रायपुर के सभी स्वच्छता ब्राडएम्बेसडरों को हार्दिक धन्यवाद कहा है।

सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने धमतरी जिला कलेक्टर रायपुर नगर पालिक निगम के तत्कालीन आयुक्त अबिनाश मिश्रा के मेहनत भरे नेतृत्व और मॉनिटरिंग कर किये गए सतत निरन्तर प्रयासों की विशेष सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *