अवैध प्लाटिंग : निकायों के अधिकारियों ने गड़बड़ी की तो होगी कड़ी कार्रवाई

0
images (1)


रायपुर.

नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकाय के आयुक्तों एवं नगर पालिका अधिकारियों को अवैध प्लॉटिंग को लेकर फरमान जारी किया है। अफसरों से कहा गया है कि यदि अवैध प्लाटिंग में अधिकारियों की किसी प्रकार की मिलीभगत नजर आई, तो संबंधित अधिकारी पर ही कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के कोई कदम पीछे न करें।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई करें, बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएं। यह भी कहा गय है कि नगर निगम एवं नगर पालिका एक्ट में इसके खिलाफ स्पष्ट प्रावधान हैं। अब अवैध प्लॉटिंग पर नक्शा स्वीकृत करने वाले पर भी कार्रवाई निकाय अफसरों से कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अवैध प्लॉटिंग वाली कॉलोनी में भवन नक्शे की स्वीकृति दी जाती है या विद्युत या जल प्रदाय संयोजन की अनुमति दी जाती है तो उनके खिलाफ भी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। अवैध प्लॉटिंग के मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नगर तथा ग्राम निवेशक विभाग को भी सूचना दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *