भाजपा नेता अपने ही सरकार पर भेदभाव के आरोप लगा रहे है : कांग्रेस
रायपुर.
कांग्रेस ने साय सरकार पर फिर से निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान युवा मजदूर व्यापारी छात्र महिलाओं के साथ भाजपा के नेता कार्यकर्ता भी नाखुश है। धनंजय ने कहा, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने लैलूंगा और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया उन्होंने लिखा कि क्या लैलूंगा और धर्मजयगढ़ विधानसभा की जनता खराब सड़कों के कारण रोड एक्सीडेंट में बे मौत मरे,धूल खाएं जमीन देकर बेघर हो जाए, डीएमएफ सीएसआर के नियम चूल्हे में जाए,इन मदो का सारा पैसा रायगढ़ में खर्च किया जाए। ठाकुर ने कहा, रवि भगत के पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी सीएसआर फंड से उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार से विकास कार्य स्वीकृत नहीं किए जाने का और भेदभाव करने का मामला सदन में उठाया था।
